सदस्यः- न्यास अपनी गतिविधियों से जन सामान्य को जोडने व समाज को अधिकतम लाभ पहुॅचाने व जन जागरूकता पैदा करने के उददेश्य से तीन प्रकार के सदस्य बनायेगा। 1- विशिष्ट सदस्य 2- सामान्य सदस्य 3- मीडिया सदस्य सदस्यता हेतु पात्रत्राः- देश, विदेश का कोई भी नागरिक जो सनातन संस्कृति संस्कार व सनातन व्यवस्था में आस्था रखता हो और संगठन की विचारधारा से सहमत हो संस्था का सदस्य बन सकता है। संस्था पक्षपात विहीन समाज की स्थापना के संकल्प के साथ आगे आयी है इसलिये सदस्य बनते समय सदस्यों से यह शपथ पत्र भरवाया जायेगा कि वह पक्षपात विहीन समाज व संस्था की विचारधारा में आस्था रखते हैं। 1. विशिष्ट सदस्यः- यह सदस्य संस्था के विशिष्ट समूह के सदस्य होंगे और संस्था समय समय पर विशिष्ट सदस्यों की मीटिंग बुलाकर संगठन के कार्यो की समीक्षा और संगठन के उददेश्यों की पूर्ति व जनकल्याण हेतु विचार विमर्श करेगी। संग