राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष, संयोजक, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी तथा प्रचारक की नियुक्ति करेगा और प्रदेश अध्यक्ष से सलाह करके प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी से सलाह करके जिला स्तर पर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महामंत्री,मंत्री,कोषाध्यक्ष,प्रवक्ता,मीडिया प्रभारी,प्रचारक तथा जिला संयोजक नियुक्त करेगा साथ ही जिला अध्यक्ष की सलाह से प्रदेश अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी का गठन करेगा। जिला स्तर के नीचे कार्यकारिणी नही होगी, तहसील व ब्लाक स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष,प्रवक्ता, प्रचारक व मीडिया प्रभारी आदि पद होंगे। जिन महानगरों की आबादी 10 लाख से अधिक है वहॉ पर महानगर स्तर पर जिले से अलग महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महामं़त्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, प्रचारक व मीडिया प्रभारी आदि पदों का सृजन प्रदेश अध्यक्ष करेगा तथा उसके नीचे क्रमशः विधान सभा स्तर पर तथा वार्ड स्तर पर उपरोक्त अनुसार इकाइयों का गठन होगा जो महानगर अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। नीचे तक की जितनी इकाई का गठन होगा वह प्रदेश कार्यालय को सूचित