स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है, स्वस्थ्य मस्तिष्क से समाज का प्रगतिशील विकास होता है, प्रगत
आज के युग में मानव समाज कैन्सर, मोतियाबिन्द, कुष्टरोग एवं विभिन्न सामयिक रोगों से ग्रस्त है जिनमें से निर्धन वर्ग इन बीमारियों का धनाभाव के कारण सुचारू रूप से इलाज कराने की बात सोच ही नहीं पाता है। अतः निर्धन वर्ग को इन बीमारियों से मुक्त कराने हेतु यह ट्रस्ट (न्यास) निम्न संसाधनों को अपनायेगा।
1. निःशुल्क योग शिविरों के माध्यम से निर्धन समाज से जुडकर उनमें योग के प्रति जागरूकता पैदा करना ताकि योग के माध्यम से बिना धन खर्च हुये शारीरिक एवं मानसिक परिश्रम करके समाज स्वस्थ्य हो सके।
2. व्यायामशालाओं की निःशुल्क व्यवस्था करके स्वास्थ्य लाभ हेतु समाज को उससे जोडना।
3. प्राकृतिक चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था देकर कम व्यय से अधिकाधिक लाभ पहुंचाना।
4. होम्योपैथिक दवाओं द्वारा निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था कराना।
5. एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंचर चिकित्सा पद्वति की निःशुल्क व्यवस्था देना एवं इस इलाज के प्रति लोगों में रूझान पैदा करना जिससे जटिल रोगों का भी इलाज संभव हो रहा है।
6. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्वति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना।
7. आ