ऐसे बहुत से निःशक्त एवं निर्धन व्यक्ति विशेषकर सुदूर एवं अति पिछडे क्षेत्रों में दिख जाते हैं जहां पर धनोपार्जन का कोई समुचित स्रोत नहीं है।
ऐसे बहुत से निःशक्त एवं निर्धन व्यक्ति विशेषकर सुदूर एवं अति पिछडे क्षेत्रों में दिख जाते हैं जहां पर धनोपार्जन का कोई समुचित स्रोत नहीं है। वे एक-एक वस्त्र के लिये तरसते हैं। विभिन्न मौसमों में वस्त्राभाव में वे अपने तन की रक्षा कर पाने सक्षम नही होते हैं। ऐसे निःशक्त एवं निर्धन व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार ग्रीष्म एवं शरदकालीन वस्त्र उपलब्ध कराने की यह ट्रस्ट व्यवस्था करेगा। इसी क्रम में मदद करें व मदद लें योजना भी संचालित करेगा जिसमें लोगों से निःप्रयोज्य वस्त्रों को एकत्र कर जरूरतमन्दों तक पहुॅचाने की व्यवस्था करेगा।
हमारे देश में आज भी बहुत से परिवार गरीबी से जूझ रहे हैं जिनके लिये परिवार को दो समय की रोटी उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। बहुत से निर्धन एवं एकाकी पुरूष अथवा महिला जो शरीर से निर्बल एवं रोगी हो गये हैं तथा उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। संज्ञान में आने पर ट्रस्ट तत्काल ऐसे व्यक्तियों को यथा संभव आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध करायेगा।
यह संस्था न्यूनतम