वर्तमान समाज में पूर्व की अपेक्षा जगह जगह सामाजिक सदभाव की भावना में कमी सी आ रही है।
वर्तमान समाज में पूर्व की अपेक्षा जगह जगह सामाजिक सदभाव की भावना में कमी सी आ रही है। समाज में कुछ अराजक तत्व भोली भाली जनता के मध्य भ्रामक दुष्प्रचार करके उनकी अज्ञानता का लाभ उठाते हुए धार्मिक झगडे व वर्ग संघर्ष करा दे रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह ट्रस्ट (न्यास) यथा संभव निम्न कार्य करेगीः-
1. सामाजिक भेद - भाव को समाप्त कराने हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग व उनके धर्म व आस्था के प्रतीकों का सम्मान हो, इस आशय का जनजागरण यह न्यास करेगा।
2. धार्मिक क्रिया कलापों पर शासन की एक समान नीति हो जिससे विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच यह संदेश न जाय कि एक वर्ग का तुष्टीकरण हो रहा है और दूसरे वर्ग की उपेक्षा हो रही है। इसके लिये यह संस्था जनजागरण कर धार्मिक सद्भावना विकसित करेगी।
3. समाज में उत्पन्न होने वाले छोटे छोटे विवादों, लडाई झगडे यदा कदा भयंकर रूप ले लेते हैं। अतः संज्ञान में आने पर यथा संभव प्रत्येक पक्ष को सहमत कराकर उनके विवादों को समाप्त करना।
4. इस प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन करना जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग में आपसी भाई चारा का माहौल उत्पन्न हो।
5. सामाजि