आज के युग में कुछ शादियॉ किन्हीं न किन्हीं कारणों वश बेमेल हो जा रही है अथवा कुछ युवा पीढी भावनाओं के वशीभूत होकर बेमेल प्रेम विवाह कर रहे हैं
आज के युग में कुछ शादियॉ किन्हीं न किन्हीं कारणों वश बेमेल हो जा रही है अथवा कुछ युवा पीढी भावनाओं के वशीभूत होकर बेमेल प्रेम विवाह कर रहे हैं जो भविष्य में सामान्य समस्याओं का भी सामना नहीं कर पाते है और शादियां विखंडन (तलाक) के कगार पर आ खडी होती है। संज्ञान में आने पर यह ट्रस्ट (न्यास) ऐसे परिवारों से मुलाकात करेगा और यथा संभव उन्हें उन समस्याओं से निजात दिलाने का पूर्ण प्रयास करेगा जिससे उनमें विखण्डन (तलाक) न हो। अन्यथा की स्थिति में न्यायोचित सहयोग प्रदान करते हुये उन्हें सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।